बाढ़ पुलिस ने प्रेम प्रसंग में महिला की मौत मामले के आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग में असफल होने और मानसिक रूप से प्रताड़ित होने के बाद महिला ने फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी थी

बाढ़ पुलिस ने प्रेम प्रसंग में महिला की मौत मामले के आरोपी को किया गिरफ्तार
प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़-- थाना क्षेत्र के बूढ़ाउद्दीन चक मोहल्ले में जनवरी महीने में प्रेम प्रसंग में असफल होने और मानसिक रूप से प्रताड़ित होने के बाद रूबी देवी नामक महिला ने फांसी पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने बताया कि रूबी देवी की शादी कुछ वर्ष पूर्व विकास पंडित पैजावा पर निवासी से हुई थी। 3 बच्चे होने के बावजूद भी पति पत्नी अलग रहा करता था। तीनों बच्चे पति के साथ रहते थे।
वही पत्नी को अलग रहने के दौरान उसे नीरज पंडित नामक अविवाहित युवक से प्रेम हो गया। और फिर दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगा। इस दौरान नीरज के पिता रामाकांत पंडित ने नीरज की शादी तय कर दी। जो रूबी देवी को नागवार गुजरा। और रूबी देवी ने नीरज के घर पहुंच कर बवाल मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद नीरज और रूबी देवी में तनाव की स्थिति बन गई। जिसके बाद रूबी देवी अगले दिन अपने घर के पंखे से लटकी हुई पाई गई।
लिहाजा रूबी देवी के पिता संभू पंडित ने बाढ़ थाना में नीरज पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए आत्महत्या करने या फिर हत्या कर फांसी के फंदे से लटकाने का शिकायत दर्ज कराया। इस दौरान नीरज पंडित पुलिस को चकमा देकर लगातार फरार चल रहा था।जिसे सोमवार के दिन पुलिस ने गिरफ्तार किया। नीरज के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस उससे पूछताछ करने के साथ-साथ जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0