बाढ़ बीडीओ ने "देर से आना पहले जाना" वाले कर्मियों को सबक सिखाने हेतु शुरू की कार्रवाई

प्रखंड विकास पदाधिकारी खुद कार्यालय में समय से पहले आ कर बैठ गए

बाढ़ बीडीओ ने "देर से आना पहले जाना" वाले कर्मियों को सबक सिखाने हेतु शुरू की कार्रवाई
प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ नवकंज कुमार ने गुरुवार के दिन प्रखंड और अंचल कार्यालय में समय पूर्व फरार होने वाले प्रखंड कर्मियों को सबक सिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार के दिन प्रखंड विकास पदाधिकारी खुद कार्यालय में समय से पहले आ कर बैठ गए और 10:00 बजे से बाद आने वाले अधिकांशत कर्मियों के अटेंडेंस काट देने का काम किया। जिसको लेकर कर्मियों में हड़कंप मच गया।
वहीं दूसरी तरफ प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायिका श्रीमती अनीश फातिमा ने प्रखंड नाजिर अशोक कुमार के ऊपर बेवजह अपशब्द बोलने के साथ-साथ फटकार लगाने की शिकायत की है। फातिमा ने बताया कि वह इसकी शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी से लेकर जिलाधिकारी तक से करेंगे। वहीं दूसरी तरफ प्रखंड नाजिर अशोक कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोप को निराधार बताया।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0