महाशिवरात्रि के मौके पर भी घाट पर दिखा गंदगी का अम्बार

महाशिवरात्रि के मौके पर भी घाट पर दिखा गंदगी का अम्बार

महाशिवरात्रि के मौके पर भी घाट पर दिखा गंदगी का अम्बार
प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--शहर के प्रसिद्ध उमानाथ मंदिर गंगा घाट एवं आसपास शिवरात्रि के दिन भी गंदगी का अंबार देखा गया। यह नगर परिषद प्रशासन की उदासीनता को प्रदर्शित करता है। हिंदू आस्था का महान पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर उमानाथ के घाट पर हजारों की संख्या में लोग गंगा स्नान करने के लिए आते हैं और जब घाट पर गंदगी देखते हैं तो बाढ़ नगर परिषद की व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं। गंगा स्नान करने के लिए आए कई श्रद्धालुओं ने बताया कि आज के दिन भी गंगा का घाट गंदगी से भरा पड़ा है। जिसके कारण श्रद्धालुओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। महाशिवरात्रि के 1 दिन पहले गंगा घाट की सफाई कर देनी चाहिए थी। उन्होंने नमामि गंगे के तहत स्वच्छता अभियान को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे के तहत गंगा के घाट की सफाई नहीं है, तो बाकी जगह का क्या हाल होगा।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0