संदिग्ध हाल में महिला की हुई मौत पर मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं।

संदिग्ध हाल में महिला की हुई मौत पर मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-- थाना क्षेत्र के दलिस मन चक गांव रविवार के दिन संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि महिला की मौत फांसी लगाने से हुई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में जानकारी देते ग्रामीणों ने बताया कि मृतक किरण देवी पति चंदन कुमार की शादी वर्ष 2018 में पुरे हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। मृतका के भाई राजीव कुमार कुर्था खुसरूपुर निवासी का कहना है कि शादी के वक्त से ही ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। जिसमें गले का चैन और मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी।इसी के लिए किरण की निर्मम हत्या कर दी गई है। मृतक किरण के दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0