बड़ी खबर--प्रेम प्रसंग में युवक ने पंखे से लगे फंदे में झूल कर दे दी जान

मृतक युवक के परिजनों के बीच मचा कोहराम

बड़ी खबर--प्रेम प्रसंग में युवक ने पंखे से लगे फंदे में झूल कर दे दी जान

प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है जहां एक युवक द्वारा पंखे से लटक कर अपनी जान दे देने का मामला प्रकाश में आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय किशन कुमार अथमलगोला थाना क्षेत्र के रूपस कमरा पर गांव का निवासी बताया जाता है।ग्रामीणों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक अनुमान है कि बुधवार की देर रात उसने अपने कमरे में लगे पंखे में रस्सी का फंदा डाला और उस से झूल कर अपनी जान दे दी।गुरुवार की अहले सुबह घटना की सूचना मिलते हैं ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना अथमलगोला थाना अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह को दी। जिसके उपरांत मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही प्रेम प्रसंग सहित विभिन्न बिंदुओं पर अपनी छानबीन शुरू कर दी है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
3
dislike
1
love
4
funny
3
angry
3
sad
34
wow
0