खेत में धान पटाने के दौरान करंट से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम
उनकी असमय मौत से परिवार के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से परिवार पर दुखों के साथ-साथ भविष्य की चिंता भी मंडराने लगी है।
अभय कुमार अभय की रिपोर्ट:-लखीसराय जिले के मलिया गांव में शनिवार को धान पटाने के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आने से करीब 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी जमुना यादव के पुत्र मनोज यादव के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को मनोज यादव धान पटाने के काम में लगे हुए थे। इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुए इस हादसे से आसपास के ग्रामीण भी स्तब्ध हैं।
बताया जाता है कि मनोज यादव अपने परिवार में सबसे छोटे थे। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। उनकी असमय मौत से परिवार के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से परिवार पर दुखों के साथ-साथ भविष्य की चिंता भी मंडराने लगी है।
मनोज यादव की मौत से परिवार का सहारा छिन गया है। घटना के बाद गांव में मातमी माहौल बना हुआ है। ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे हैं और इस कठिन समय में परिजनों को धैर्य रखने की कामना कर रहे हैं। युवक की अचानक मौत से गांव में हर कोई गमगीन है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
