पुलिस ने बहुचर्चित मूर्ति चोरी मामले में अप्राथमिक अभियुक्त पैक्स अध्यक्ष को किया गिरफ्तार

आरोपित पैक्स अध्यक्ष के आवास में श्वान दस्ते ने भी दबिश दी थी।और उनके आवास परिसर से लक्ष्मण जी की मूर्ति बरामद की गई थी।

पुलिस ने बहुचर्चित मूर्ति चोरी मामले में अप्राथमिक अभियुक्त पैक्स अध्यक्ष को किया गिरफ्तार
प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--अथमलगोला थाना के रामनगर दियारा इलाके के मंदिर चोरी हुई मूर्ति के मामले में एक पैक्स अध्यक्ष को अथमलगोला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया की बहुचर्चित मूर्ति चोरी मामले में अथमलगोला थाना कांड संख्या 55/21 दर्ज किया गया था।जिसके आधार पर अनुसंधान लगातार जारी था।
इसी क्रम में आरोपित पैक्स अध्यक्ष के आवास में श्वान दस्ते ने भी दबिश दी थी।और उनके आवास परिसर से लक्ष्मण जी की मूर्ति बरामद की गई थी।उसके बाद भी अनुसंधान जारी था।तत्पश्चात वरीय पदाधिकारियों के द्वारा मिले निर्देश के अनुसार रामनगर दियारा निवासी पैक्स अध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह की गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी हुई है।जो इस कांड के अप्राथमिक अभियुक्त हैं।जिन्हें पूछताछ के उपरांत न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1