40 फिट ऊंची दीवार से-छपाक--प्रसिद्ध उमानाथ मंदिर के निकट स्थानीय युवा दिखा रहे जानलेवा स्टंट

लोगों में जागरूकता नहीं आती है।जिसके चलते प्रशासन की बाद में फजीहत होती है।

40 फिट ऊंची दीवार से-छपाक--प्रसिद्ध उमानाथ मंदिर के निकट स्थानीय युवा दिखा रहे जानलेवा स्टंट
प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--शहर के प्रसिद्ध उमानाथ मंदिर के पास श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।वही लोग जानलेवा स्टंट भी करते देखे गये। स्थानीय युवाओं के द्वारा करीब 40 फीट ऊंची दीवार के ऊपर से जानलेवा छलांग लगाते देखे गए। एक तरफ हाल के दिनों में करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंगा स्नान के दौरान उमानाथ गंगा घाट पर डूब कर अपनी जान गवाने का काम किया।वही लोग तेज नदी की धार में तैराकी भी करते देखे गए।प्रशासन के लाख प्रतिबंध के बावजूद भी श्रद्धालुओं के द्वारा नौका से गंगा के उस पार गंगा स्नान के लिए आते जाते दिखे।जब की भीड़ भाड़ वाले दिनों में प्रशासन के द्वारा नौका परिचालन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया जाता है।इसके बावजूद भी आज स्थानीय नाविक के द्वारा पैसा मोटी रकम वसूल कर लोगों को नदी के उस पार ले जाते दिखे। और स्थानीय प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद भी लोग जानलेवा खेल खेलते नजर आए।जिसको लेकर कभी भी हादसे हो सकते हैं।उमानाथ में अक्सर भीड़ भाड़ के दिन लोग डूब कर अपनी जान गवाते हैं। इसके बावजूद भी लोगों में जागरूकता नहीं आती है।जिसके चलते प्रशासन की बाद में फजीहत होती है।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0