अनुमंडल के बाढ़ एवं मोकामा थानाध्यक्ष का तबादला

सचिवालय थानाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद गुप्ता को बाढ़ पुलिस अंचल निरीक्षक की मिली जिम्मेदारी

अनुमंडल के बाढ़ एवं मोकामा थानाध्यक्ष का तबादला

प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--थानाध्यक्ष राजनंदन एवं मोकामा थानाध्यक्ष संजीत कुमार सिंह का तबादला कर दिया गया है।बाढ़ थानाध्यक्ष को यहां से हटाकर सीवान जिला कर दिया गया है।और पुलिस केंद्र,पटना से प्रदीप कुमार को बाढ़ थानाध्यक्ष के रूप में तैनात किया गया है।ज्ञात हो कि इसके पहले बाढ़ थानाध्यक्ष राजनंदन मोकामा के थानाध्यक्ष रहे।और एक लंबे समय तक सेवा प्रदान करने के बाद उन्हें स्थानांतरित कर बाढ़ थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि यहां पर काफी कम समय सेवा देने के बाद ही उनका तबादला सीवान कर दिया गया है।वहीं दूसरी तरफ मोकामा थानाध्यक्ष संजीत कुमार का भी तबादला कर दिया गया है।और उन्हें कोतवाली थाना पटना में पदस्थापित कर दिया गया है।जबकि कोतवाली थानाध्यक्ष सुनील कुमार को मोकामा थाना में पदस्थापित किया गया है। बता दें कि मोकामा थानाध्यक्ष संजीत कुमार पहले बाढ़ थाना में लंबे समय तक अपनी सेवा दे चुके है। कुछ महीने पहले ही उन्हें स्थानांतरित कर मोकामा थाना की कमान सौंपी गई थी।साथ ही सचिवालय थानाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद गुप्ता को बाढ़ पुलिस अंचल निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0