मद्य निषेध विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान जारी

इस अभियान का नेतृत्व उत्पाद विभाग के उपायुक्त संजय कुमार कर रहे थे।

मद्य निषेध विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान जारी

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़----अनुमंडल मुख्यालय स्थित मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों ने 2 दिन का विशेष अभियान चलाया। इसके तहत बाढ़ अनुमंडल के कई थाना क्षेत्रों में जमकर छापेमारी की। और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ जमकर अभियान चलाया।इस अभियान के तहत कूल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस अभियान का नेतृत्व उत्पाद विभाग के उपायुक्त संजय कुमार कर रहे थे।वहीं निरीक्षक मद्य निषेध विभाग राजेंद्र प्रसाद और प्रकाश कुमार अवर निरीक्षक आलोक रंजन चौधरी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सहित दर्जनों पुलिस बल के जवानों ने छापेमारी करते हुए लोगों को गिरफ्तार किया।अधिकारियों ने बताया कि कई ठिकानों पर अवैध शराब निर्माण करने वाली भट्टी को ध्वस्त किया गया। और रॉ मैटेरियल को भी बर्बाद किया गया। मुख्य रूप से सुदूर क्षेत्र के इलाकों में यह अभियान चलाया गया था।जिसको लेकर शराब माफिया में दहशत का आलम देखा जा रहा है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
1
sad
0
wow
0