विवाहिता ने पति पर दहेज में कार मांगने का आरोप लगा कर थाना में दी लिखित आवेदन

वह ससुराल पहुंची तो उनके ससुराल पक्ष ने उनके साथ मारपीट की और उसे ससुराल से भगा दिया।

विवाहिता ने पति पर दहेज में कार मांगने का आरोप लगा कर थाना में दी लिखित आवेदन
प्रिया सिंह की रिपोर्ट///बाढ़--अनुमंडल अंतर्गत पंडारक थाना क्षेत्र के ग्वासा शेखपुरा में विवाहिता ने पति पर कार मांगने का आरोप लगाया।थाना में अपने पति के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। लिखित शिकायत में विवाहिता मुस्कान कुमारी ने बताया कि वह पूरक प्रशिक्षण हेतु महिला सिपाही सासाराम में थी। इसी दौरान उनके पति सीताराम पासवान ने दूसरी शादी कर ली। उनकी शादी 2016 में हुई थी। तभी उनके पिताजी ने दान में गहने और नगद रुपए दिए थे। उसके बाद से ही कार की डिमांड की जा रही थी। विवाहिता ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं थाना लिखित आवेदन को लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।विवाहिता महिला सिपाही हैं जब वह ससुराल पहुंची तो उनके ससुराल पक्ष ने उनके साथ मारपीट की और उसे ससुराल से भगा दिया।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0