बहु की शिकायत पर दूसरे के जमीन फर्जी तरीके से बेचने वाला चचेरा ससुर हुआ गिरफ्तार

फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर वर्ष 2017 में 63 डिसमिल जमीन सावित्री देवी नामक महिला के नाम से बिक्री कर दिया।

बहु की शिकायत पर दूसरे के जमीन फर्जी तरीके से बेचने वाला चचेरा ससुर हुआ गिरफ्तार

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--अनुमण्डल अंतर्गत भदौर थाना क्षेत्र के काजी चक चक जलाल गांव के कंचन देवी पति स्वर्गीय कुंज बिहारी निराला अपने चचेरे ससुर अरविंद कुमार पर जाल फरेबी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था।जिसमें पीड़ित महिला ने बताया कि उसके निजी पैतृक संपत्ति को उसके चचेरे ससुर अरविंद कुमार ने फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर वर्ष 2017 में 63 डिसमिल जमीन सावित्री देवी नामक महिला के नाम से बिक्री कर दिया।जिसकी शिकायत बाढ़ थाना में दर्ज कराई गई।,जिसमें अरविंद कुमार सहित उनके दो अन्य भाई भी आरोपी थे।,मामले का अनुसंधान कर रहे दरोगा धर्मेंद्र कुमार ने शुक्रवार के दिन अरविंद कुमार को कचहरी एरिया से गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अरविंद कुमार और उसके कई लोग बेलर बनने का काम करते हैं।वहीं पुलिस ने बताया कि शनिवार के दिन गिरफ्तार आरोपी अरविंद कुमार को जेल भेज दिया जाएगा।,


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0