संजय कुमार उर्फ गाय माता चुने गए बाढ़ नगर परिषद के सभापति,उपमुख्य पार्षद पद पर लीला देवी का हुआ चुनाव

बख्तियारपुर में पवन कुमार मुख्य पार्षद और प्रियंका उप मुख्य पार्षद चुने गए

संजय कुमार उर्फ गाय माता चुने गए बाढ़ नगर परिषद के सभापति,उपमुख्य पार्षद पद पर लीला देवी का हुआ चुनाव
संजय कुमार उर्फ गाय माता चुने गए बाढ़ नगर परिषद के सभापति,उपमुख्य पार्षद पद पर लीला देवी का हुआ चुनाव
प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-- नगर परिषद चुनाव 2022 के परिणाम घोषित कर दिए गए। संजय कुमार उर्फ गाय माता को कुल 6,953 मत प्राप्त हुए, वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद मुख्तार आलम को 5,945 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 1008 मतों से संजय कुमार चुनाव जीते।चुनाव परिणाम की घोषणा होने के बाद बाढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर कुंदन कुमार ने नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों के बीच जीत के प्रमाण-पत्रों का वितरण किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी डॉक्टर नवकंज कुमार, एडिशनल एसडीओ राजेश कुमार, डीसीएलआर अनिल कुमार आर्य उपस्थित रहे।चुनाव परिणाम आने से पहले कई प्रकार की अटकलें लगाई जा रही थी। मतदाता को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के खेल खेले गए,लेकिन जनता काम के साथ साथ व्यवहार का भी आकलन करती है, जो वोट बैंक में तब्दील हो जाता है। चुनाव जीतने के बाद समर्थक गाजे-बाजे के साथ बधाई देने पहुंचे, वहीं संजय कुमार उर्फ गाय माता ने जीत का श्रेय जनता को दिया।
/////
/////
/////
।।।।
।।।।
बख्तियारपुर में पवन कुमार मुख्य पार्षद और प्रियंका उप मुख्य पार्षद चुने गए
।।।।।।
।।।।।
।।।।।।
।।।।।।
।।।।।
बख्तियारपुर--नगर परिषद चुनाव 2022 के लिए मंगलवार को शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय बाढ़ परिसर में हुए मतगणना में घोषित चुनाव परिणाम के अनुसार बख्तियारपुर नगर परिषद के मुख्य पार्षद के रूप में पवन कुमार का जबकि प्रियंका का उप मुख्य पार्षद के रूप में चुनाव हुआ।प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन कुमार 7600 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए।वहीं 3429 मत प्राप्त कर प्रियंका विजेता बनी।वार्ड संख्या 21 में लॉटरी के माध्यम से चुनाव परिणाम की घोषणा हुई।जहां से बिट्टू कुमार ने 234 मत प्राप्त कर वार्ड पार्षद का चुनाव जीता।भूमि सुधार उपसमाहर्ता अनिल कुमार आर्य के द्वारा चुनाव परिणाम की घोषणा के पश्चात प्रमाण पत्र वितरित किये गए।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
1
angry
0
sad
0
wow
0