सेवानिवृत्ति पश्चात पैतृक गावं आने पर डीपीओ अररिया का क्षेत्रवासियों ने किया भव्य स्वागत

बहरहाल अनंत कुमार के बारे में यह कयास लगाया जा रहा है कि वे शीघ्र ही अपनी सियासी पारी की शुरुआत करेंगे।

सेवानिवृत्ति पश्चात पैतृक गावं आने पर डीपीओ अररिया का क्षेत्रवासियों ने किया भव्य स्वागत

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--सेवानिवृत्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अररिया अनंत कुमार का अथमलगोला प्रखंड अंतर्गत अपने पैतृक गांव करजान आने पर ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ फूल-मालाओं से लाद कर भव्य स्वागत किया।गावं में प्रवेश करते ही सबसे पहले अपने काफिले के माता रानी के दरबार करजान दुर्गा स्थान में उन्होंने हाजरी लगा कर क्षेत्रवासियों के लिए सुख,शांति और समृद्धि की कामना की।

अपने जबर्दस्त गर्मजोशी से हुए स्वागत-अभिनंदन  से अभिभूत अनंत कुमार ने कहा कि वे लोग खुशनसीब होते हैं जिन्हें जन्मभूमि पर सम्मान मिलता है।मैं पहले की ही भांति गांव, पंचायत और इलाके के लोगों की नि:स्वार्थ भाव से प्रतिबद्धतापूर्वक सेवा करता रहूंगा।उन्होंने अपने इस संकल्प को दोहराते हुए कहा कि उनके द्वारा कोई भी ऐसा अनैतिक कार्य नहीं होगा,जिससे समाज का माथा झुक जाए।

ज्ञात हो कि अनंत कुमार उर्फ अशोक बाबू अपने कर्म क्षेत्र के एक चर्चित समाजसेवी भी हैं।जिनका समाज की उन्नति में उत्कृष्ट योगदान रहा है।जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण या छठ व्रतियों के बीच साड़ी एवं व्रत संबंधी सामान का वितरण या पर्व त्यौहार में सहभागिता जैसे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अभिरुचि रखने वाले अनंत की सोंच भी क्षेत्र के विकास हेतु अनंत है।वर्तमान में उनकी पुत्रवधु ग्राम पंचायत राज करजान की मुखिया है।अपने पूर्वजों से मिले संस्कारों को सहेजते हुए  सफलता की राह पर चलने वाले अंनत में क्षेत्रवासियों को एक कुशल व सफल नेतृत्वकर्ता की छवि नजर आने लगी है।बहरहाल अनंत कुमार के बारे में यह कयास लगाया जा रहा है कि वे शीघ्र ही अपनी सियासी पारी की शुरुआत करेंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमंत कुमार, उनकी धर्मपत्नी इंदु देवी, पुत्री कुमारी वसुंधरा,पुत्र डाॅ० अम्बुज कुमार, पुत्रवधू मुखिया आरती कुमारी,रामचंद्र प्रसाद सिंह,विजेंद्र सिंह,पूर्व बीइओ श्याम सिंह,उपेंद्र सिंह,राम स्वार्थ सिंह,जद यू के अथमलगोला प्रखंड अध्यक्ष रामकुमार शर्मा, बाल्मीकि सिंह,रामायण सिंह,शशि भूषण सिंह,नवीन सिंह,उमेश सिंह,अनिल सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग मौजूद थे।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0