पुलिस- पब्लिक संवाद कार्यक्रम के तहत अथमलगोला पुलिस पहुंची आमजनता के द्वार

विभिन्न पंचायतों में यह टीम जाकर लोगो की समस्या सुनेगी।और यथासंभव निदान करते हुए जागरूक करने का काम करेगी।

पुलिस- पब्लिक संवाद कार्यक्रम के तहत अथमलगोला पुलिस पहुंची आमजनता के द्वार

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--अथमलगोला थाना कि पुलिस गुरुवार को पुलिस संवाद कार्यक्रम के तहत आम जनता के द्वार पहुंची।इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया की अथमलगोला पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है। और किसी भी तरह की परेशानी होने पर बेहिचक आप पुलिस प्रशासन की मदद ले सकते हैं।

असामाजिक तत्वों के खिलाफ खास कर शराबबंदी कानून का उलंघन करने वालों के बारे में आप गुप्त रूप से 112 वाहन या थाना के मोबाइल संख्या 9431822114 पर जानकारी दे सकते है।इस क्रम में बड़ी संख्या में बाइक सवार पुलिस बलों की टीम के साथ अथमलगोला पुलिस थानान्तर्गत रामनगर दियारा में पहुंची।और पुलिस प्रशासन का सकारात्मक संदेश पहुंचाया।उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में यह टीम जाकर लोगो की समस्या सुनेगी।और यथासंभव निदान करते हुए जागरूक करने का काम करेगी।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0