बड़ी खबर--ठेका विवाद को लेकर की गई गोलीबारी मामले में वर्तमान मुखिया सहित पांच नामजद
मुखिया ने भी प्रशासन के वरीय अधिकारियों को तकनीकी एवं दूरभाष के माध्यम से सूचित करते हुए उचित न्याय की मांग की है।

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-- अथमलगोला थाना क्षेत्र के दक्षिणी चक गांव में सामुदायिक भवन निर्माण के ठेके को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया की नए सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया की गोलीबारी की नौबत आ गई। इस संबंध में पीड़ित धनंजय कुमार द्वारा ग्राम पंचायत राज बहादुरपुर के मुखिया नगीना प्रसाद गुप्ता सहित 5 को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें अपना शक्ति प्रदर्शन करने के लिए दो राउंड फायरिंग करने का आरोप आरोपियों पर लगाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से दो कारतूस का खोखा भी बरामद किया है। पुलिस द्वारा इस संबंध में विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत अथमलगोला थाना कांड संख्या 70/ 2023 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया की पुलिस कई बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।जांचोपरांत विधिसम्मत करवाई होगी।वही मुखिया नगीना प्रसाद द्वारा इन आरोपों को पूरी तरह से तथ्यहीन बताया गया है।उन्होंने कहा कि कथित घटना के समय मैं मौजूद था ही नहीं। उस समय मैं पटना में था। यह मामला पूरी तरह से चुनावी रंजिश से प्रेरित है।यह विरोधियों की सुनियोजित साजिश है।मुझे ही विकास के कार्य मे बाधा करने के लिए बार बार परेशान और प्रताड़ित कुछ लोगो के द्वारा किया जाता रहा है। इस संबंध में मैंने प्रशासन के वरीय अधिकारियों को तकनीकी एवं दूरभाष के माध्यम से सूचित करते हुए उचित न्याय की मांग की है।
Click Here To Read More
What's Your Reaction?






