मोकामा विधानसभा उपचुनाव हेतु राजद, भाजपा प्रत्याशी सहित छह लोगों ने किया नामांकन पर्चा दाखिल

भाजपा और राजद के कई दिग्गज नेता एवं बड़ी संख्या में समर्थक रहे मौजूद

मोकामा विधानसभा उपचुनाव हेतु राजद, भाजपा प्रत्याशी सहित छह लोगों ने किया नामांकन पर्चा दाखिल
मोकामा विधानसभा उपचुनाव हेतु राजद, भाजपा प्रत्याशी सहित छह लोगों ने किया नामांकन पर्चा दाखिल
प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--मोकामा विधानसभा उपचुनाव हेतु नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को भाजपा की प्रत्याशी सोनम देवी ने अनुमंडल कार्यालय बाढ़ पहुंचकर अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। साथ में कई दिग्गज नेता भी पहुंचे। भाजपा की ओर से नामांकन कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, सांसद सम्राट चौधरी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, संजय जयसवाल, लोजपा के सूरज भान सिंह तथा ललन सिंह भी नजर आए।भाजपा के संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में 7 दलों का जो कीचड़ बना है, उसी में से कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड मतों से मोकामा विधानसभा उपचुनाव जीतेगी। वहीं सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा के सिद्धांत से राजद कहीं टिकने वाला नही है। उन्होंने राजद को भ्रष्टाचार और अराजकता की पार्टी बताया। नामांकन में सैंकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन की राजद उम्मीदवार नीलम देवी भी नामांकन पर्चा दाखिल करने बाढ़ के अनुमण्डल कार्यालय पहुंची। सैंकड़ों समर्थकों के साथ जब वह अनुमण्डल कार्यालय पहुंची तो जिंदाबाद के नारों से परिसर गूंज उठा। बता दें कि मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी हैं नीलम देवी।अनंत सिंह पिछले चार बार से मोकामा से विधायक रह चुके हैं। नामांकन के समय भारी संख्या में पार्टी के नेता, कार्यकर्ता तथा समर्थक नजर आए। समर्थकों के अफरा तफरी के बीच में नीलम देवी कार्यालय के अंदर दाखिल हुईं। नीलम देवी के साथ बख्तियारपुर के विधायक अनिरुद्ध कुमार, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर उर्मिला देवी, राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव सहित सैंकड़ों समर्थक उपस्थित रहे।
बता दें कि कुल मिलाकर मोकामा विधानसभा उपचुनाव हेतु अब तक कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है जिनमें धीरज कुमार, लालू प्रसाद यादव, सुनील कुमार सिंह तथा एक और व्यक्ति का नाम शामिल है।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0