पुलिस ने रिटायर्ड फौजी लक्ष्मी नारायण हत्याकांड में शामिल शूटर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

घटना का दूसरा अप्राथमिक अभियुक्त शूटर कुछ दिनों पूर्व हुए दोहरे हत्याकांड मामले में पहले से ही जेल में बंद है।

पुलिस ने रिटायर्ड फौजी लक्ष्मी नारायण हत्याकांड में शामिल शूटर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-- अथमलगोला थाना की पुलिस को लक्ष्मी नारायण हत्या कांड में बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने इस मामले में शामिल सूटर को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि कुछ ही माह पूर्व की घटना है जिसमे 2 वर्ष पूर्व अपने ही बड़े पुत्र की हुई हत्या मामले में गवाही देकर रिटायर्ड फौजी लक्ष्मी नारायण सिंह अपने छोटे पुत्र धर्मेंद्र कुमार के साथ घर वापस जा रहे थे। की करजान गांव से घांघ टोला पर जाने के रास्ते में ठंठा नदी पुल से कुछ दूरी पर सुनसान जगह देखकर पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने दोनों पिता-पुत्र को गोली मार दी थी।
तत्पश्चात घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल बाढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के क्रम में रिटायर्ड फौजी पिता की मौत हो गई।जबकि धर्मेंद्र कुमार को गंभीर अवस्था में चिकित्सकों ने बाढ़ से पटना बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया था।इस संबंध में अथमलगोला थाना कांड संख्या 174 /22 दर्ज करते हुए पुलिस ने लगातार दबिश दी। इसी के परिणाम स्वरूप दरवे भदौर निवासी शूटर सिल्लू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। इसी घटना के दूसरा अप्राथमिक अभियुक्त शूटर बेडना निवासी बिट्टू कुमार कुछ दिनों पूर्व ही बाढ़ शहर में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में पहले से ही जेल में बंद है। थानाध्यक्ष ने बताया की इस मामले में करीब 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है। जिनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी करने में पुलिस जुटी हुई है। उन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
1
love
0
funny
0
angry
1
sad
0
wow
0