आसामाजिक तत्वों की कारिस्तानी से विद्यालय बना मदिरालय, छात्र-शिक्षक परेशान

शिक्षक ने बताया कि इसकी लिखित शिकायत प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और प्रशासन से की जा चुकी है।

आसामाजिक तत्वों की कारिस्तानी से विद्यालय बना मदिरालय, छात्र-शिक्षक परेशान

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--प्रखंड के मध्य विद्यालय तालिबपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार इन दिनों इलाके के असामाजिक तत्वों से बेहद परेशान हैं। हालात यह है कि विद्यालय बंद होने के बाद शाम ढलते ही विद्यालय परिसर मदिरालय का रूप ले लेता है। आसपास के असामाजिक तबके के लोग विद्यालय परिसर का चारदीवारी फांद कर विद्यालय में प्रवेश कर जाते हैं। और अंधेरे का फायदा उठाकर लोग जमकर नशाखोरी करते हैं।

जिसके चलते इलाके में अपराधिक घटना में भी वृद्धि हुई है। सुबह जब बच्चे विद्यालय पहुंचते हैं तो उन्हें शराब की खाली बोतल पर नजर पड़ने के बाद उनकी मन स्थिति बदल जाती है। प्रभारी प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार ने बताया कि इसकी लिखित शिकायत प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और प्रशासन से की जा चुकी है।इसके बावजूद भी ना तो पुलिस गश्ती इन विद्यालय पर ध्यान दे रही है और ना ही यह कारोबार रुकने का नाम ले रहा है। जिसके चलते अक्सर लोग विद्यालय परिसर में प्रवेश कर नशा सेवन करते हैं।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0