प्रेम जाल में फांस कर पहले की शादी,अब परिजनों के साथ मिलकर कर रहा प्रताड़ित

थाना में आवेदन देकर लड़की के ससुराल वालों पर कार्रवाई करने की पुलिस से गुहार लगाई है।

प्रेम जाल में फांस कर पहले की शादी,अब परिजनों के साथ मिलकर कर रहा प्रताड़ित

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--थाना क्षेत्र के सचिन कुमार ने एक लड़की को प्रेम जाल में फसाया उसके बाद उससे शादी कर ली। परंतु शादी के बाद सचिन पासवान के माता पिता एवं भाई बहन मिलकर लड़की को प्रताड़ित कर रहे हैं। इस बाबत लड़की के ममेरे भाई डोमन पासवान जो पूर्वी मलाही भटगाँव रोड के रहने वाले हैं ने बाढ़ थाना में एक आवेदन दिया है। डोमन पासवान के अनुसार लड़की उसकी ममेरी बहन है जो माता-पिता के देहांत के बाद उसी के यहाँ रहती थी। जबकि सचिन कुमार जो कि भटगाँव बाढ थाना का ही रहने वाला है। प्रेम जाल में फंसा कर शादी कर लिया है। और अब उसके साथ मारपीट करते हैं।उसे खाना पीना नही देते हैं। साथ ही उसकी बहन को किसी परिवार से भी मिलने नही दिया जाता है। इस प्रकार की प्रताड़ना के कारण किसी भी प्रकार की अनहोनी हो सकती है। इसलिए उसने बाढ़ थाना में आवेदन देकर लड़की के ससुराल वालों पर कार्रवाई करने की पुलिस से गुहार लगाई है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0