भाजपा नेता ने पुष्प वर्षा कर व अंगवस्त्र से पत्रकारों को किया सम्मानित

भाजपा नेता ने पुष्प वर्षा कर व अंगवस्त्र से पत्रकारों को किया सम्मानित

सारण-(कन्हैया कुमार सिंह की रिपोर्ट) -बनियापुर विधानसभा के भाजपा नेता शशीभूषण भूषण सिंह ने मशरक प्रखंड के पूर्व प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रवि रंजन सिंह उर्फ मंटू के पैतृक आवास पर मशरक प्रखंड के सम्मानित मीडिया बन्धु के सदस्यों को फूल माला पहनाकर अंगवस्त्र से सम्मानित किया। बनियापुर विधानसभा से भावी प्रत्याशी व भाजपा के वरिष्ठ नेता शशीभूषण सिंह ने मशरक प्रखंड के ब्रहाहिपुर, मदारपुर गांव में जाकर पहले से चिन्हित असहाय 259 लोगों को खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया।वही ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचने के उपाय एवं जागरूकता के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने सभी लोगों को बताया कि लॉकडाउन का पालन करते हुए घरो में रहे तो सुरक्षित रहेंगे,सोशल डिस्टेंसिग व हाथों को साबुन जरुर धोते रहें व सेनेटाइज का इस्तेमाल करे। फिर उन्होंने मशरक प्रखंड के मीडिया बन्धु के रुप में कोरोना योद्धा में कार्य कर रहे पत्रकारों पर फूल वर्षा कर और अंगवस्त्र से सम्मानित किया। शशिभूषण सिंह ने कहा कि इस कोरोना वैश्विक महामारी में कोरोना वायरस के डर से घरो में सभी दुबके हुए है वही हमारे पत्रकार बंधु निडर होकर बिना किसी परवाह किये हुए सच और लोगों को अफवाह की खबरों से दूर सच्चाई से जागरूक कर रहे हैं।उक्त मौके पर बनियापुर मंडल अध्यक्ष ब्रजेश तिवारी, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज सिंह, भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बीरबल प्रसाद, पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रवि ऱजन सिंह मंटू  समेत मशरक प्रखंड क्षेत्र से सम्मानित पत्रकार बंधुओं में अनुमंडल पत्रकार संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार हरिकिशोर सिंह,अरूण कुमार पाठक, कन्हैया कुमार सिंह अन्य लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
1
sad
0
wow
0