गेहूं के भूसे के ढेर में मिला महिला का शव,फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस।

Woman death body found in a pile of wheat straw spread sensation police engaged in investigation

गेहूं के भूसे के ढेर में मिला महिला का शव,फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस।

बाढ़ से प्रिया सिंह की रिपोर्ट

बाढ़--अनुमण्डल के बाढ़ थानांतर्गत बिहारीबीघा और राणाबिगहा गावं के बीच पड़ने वाले टाल इलाके से पुलिस ने गेहूं के भूसे के ढेर में छुपा कर रखे गए महिला का शव बरामद किया है।

घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी इकठ्ठी हो गई।उक्त महिला की पहचान उषा देवी के रूप में हुई है।जो मिराचक गावं की रहने वाली बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला के पति कुछ साल पहले ही मौत हो गई है, मृतक महिला के परिवार की बात करे तो, महिला के दो लड़की और एक लड़का है, दोनो बेटी की शादी हो चुकी है। वही लड़के का उम्र 12 साल है। मृतक महिला गरीब परिवार से है,और अपना जीवन यापन खेतो में मजदूरी के माध्यम से करती थी। प्रथम दृष्टि से शव को देखकर पता चलता है, की महिला के साथ पहले मारपीट किया गया है, और बाद में उसकी गाला दबाकर हत्या कर दिया गया है। शव की स्थिति देखकर यह प्रतीत होता है कि महिला की हत्या 2-3दिनों पूर्व ही कर दिया गया।

तीन दिनों से लापता थी महिला।

चूँकि मृतक महिला पंडारक थाना क्षेत्र की रहने वाली थी, तो हमने पंडारक थानाध्यक्ष से हुई बातचीत में पता चला कि महिला तीन दिनों से लापता थी, ऐसा ग्रामीण लोगो ने आज बताया। लेकिन गायब होने की कोई सूचना थाने को परिवार के द्वारा नही दिया गया।

शव का पता कैसे चला।

मृतक महिला के शव का पता उस बक्त चला जब किसान  सुबह अपने अपने खेतों में जा रहे थे। तभी दुर्गंध होने के कारण मौजूद किसानों ने देखा कि एक महिला का शव भूसे के अंदर है। जिसके बाद किसानों ने इसकी सूचना बाढ़ अनुमंडल के NTPC थाना को दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ भेजा।

बाढ़ थाना क्षेत्र का है मामला।

घटना स्थल के अनुसार मामले का कार्यस्थल सीमा बाढ़ थाना क्षेत्र होने के कारण , घटना की जाँच बाढ़ थाना को दिया गया।

बहरहाल घटना के कारणों का खुलासा नही हो सका है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।तत्पश्चात पुलिस मामले की जांच में गहनतापूर्वक जुट गई है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
6
dislike
1
love
1
funny
3
angry
4
sad
9
wow
0