एसपी और डीएसपी के निर्देशन में रात भर चला छापेमारी अभियान, 41 गिरफ्तार

एसपी ने सख्त लहजे में बताया कि जिले में अपराधी अपराध छोड़कर मुख्यधारा में लौट जाएं वरना बख्शा नहीं जाएंगा।

एसपी और डीएसपी के निर्देशन में रात भर चला छापेमारी अभियान, 41 गिरफ्तार

विश्वनाथ प्रताप यादव की रिपोर्ट//अरवल--जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार की रात्रि स्थानीय थाना और वरीय पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा विशेष अभियान चलाकर 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी ने एसपी और वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ पहली मीटिंग में कहा था की क्रिमिनल को दौड़ाइए, अगर वो बैठा रहा तो खुराफात करेगा और फिर आपको दौड़ाता रहेगा। क्रिमिनल को दौड़ाते रहने से क्राइम कम होगा। इसी के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन ने शनिवार की रात्रि जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्थानीय थाना के मदद से छापेमारी कर कुल 41 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा चयनित किए गए गांव में विशेष समकालीन अभियान चलाकर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। प्रहार टीम और सभी थानों के थाना अध्यक्ष के साथ अनुमंडल पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में अभियान चलाकर कुल 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें कुर्था थाना क्षेत्र से 3 मानिकपुर ओपी से 8 शहर तेलपा से 8 महेंदीया से 5 और अन्य थाना मिलाकर 17 अभियुक्त है। जिसमे हत्या , कुर्की वारंटी ,शराब कारोबारी, के अलावे कई अपराधिक घटनाओं में वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने सख्त लहजे में बताया कि जिले में अपराधी अपराध छोड़कर मुख्यधारा में लौट जाएं वरना बख्शा नहीं जाएंगा। किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं होगी। अरवल पुलिस ने विलेज क्राइम नोटबुक के माध्यम से जिले के सभी फरार अभियुक्तों की लिस्ट बना लिया है और हफ्ते में 2 दिन इस तरह के विशेष समकालीन अभियान चलाए जाएंगे। जिसके तहत लगातार विशेष अभियान चलाकर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। अरवल जिले में जनवरी 2023 से लेकर अब तक लगभग 748 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और पुलिस ने फिलहाल 41 गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0