मवेशी चोरों के आतंक से परेशान पशुपालक,तीन भैसों की हुई चोरी

ज्ञात हो कि एक माह पूर्व भी गांधूगढ़ गांव से भैंस की चोरी हो चुकी है।लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

मवेशी चोरों के आतंक से परेशान पशुपालक,तीन भैसों की हुई चोरी

अरविंद कुमार चंद्रवंशी की रिपोर्ट//मसौढ़ी--थाना क्षेत्र में मवेशी चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है।ताजा मामला भगवानगंज से महज 500मीटर पर स्थित मुर्गियां चक गांव की है। जानकारी के अनुसार भगलू यादव की मंगलवार रात चोरों ने तीन भैंस की चोरी कर ली है।जानकारी के अनुसार वे मवेशी को खिला पिला कर दरबाजे पर बांध कर खुद रात में भोजन कर सोने चले गए। सुबह शौच के लिए जगने पर दरबाजे पर मवेशी को नहीं देख खोजबीन करने लगे।पीड़ित ने बताया कि काफी खोजबीन करने पर भी नहीं मिला।जिससे प्रतीत होता है कि अज्ञात चोरों द्वारा भैसों की चोरी की गई है।उन्होंने तीनों भैंस की कीमत लगभग दो लाख रूपये से अधिक बताया है। इलाके में इसके पूर्व भी हुई थी चोरी। ज्ञात हो कि एक माह पूर्व भी गांधूगढ़ गांव से भैंस की चोरी हो चुकी है।लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0