बकरीद पर्व के मद्देनजर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च,आसामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर
किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--अथमलगोला थाना की पुलिस ने थांनाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के निर्देशानुसार बकरीद पर्व के मद्देनजर थाना क्षेत्र के विभिन्न भागों में फ्लैग मार्च किया।जिसमें एसआई रविन्द्र कुमार,एसआई बजरंगी कुमार,एएसआई दुर्गा पांडेय सहित दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद रहे।थांनाध्यक्ष ने बताया कि बकरीद पर्व में शांति व्यवस्था बहाल रखने हेतु पुलिस बलों द्वारा सबनिमा,अहिजन,अथमलगोला बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया।और लोगो को संदेश दिया गया कि प्रेम और आपसी सद्भाव के साथ पर्व मनाए।अथमलगोला पुलिस प्रशासन पुरी तरह से सजग है।आसामाजिक तत्त्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
Click Here To Read More
What's Your Reaction?






