अनुमण्डल अंतर्गत चार थाना की पुलिस द्वारा जप्त करीब 300 लीटर देसी और विदेशी शराब किया गया विनष्ट

मौके पर बाढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर नवकंज कुमार बाढ़ रेल थानाध्यक्ष सूदन रजक भी रहे मौजूद

अनुमण्डल अंतर्गत चार थाना की पुलिस द्वारा जप्त करीब 300 लीटर देसी और विदेशी शराब किया गया विनष्ट
प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-- थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास पुलिस के द्वारा छापेमारी में पकड़े गए देसी और विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। इस अवसर पर कुल चार थानों द्वारा पकड़े गए अवैध शराब को विनष्ट किया गया। एक्साइज विभाग के सचिन कुमार ने उक्त बातों की जानकारी दी। साथ ही मौके पर बाढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर नवकंज कुमार बाढ़ रेल थानाध्यक्ष सूदन रजक पुलिस की उपस्थिति में 101.95 लीटर विदेशी शराब तथा 207.2 लीटर देसी चुलाई शराब को नष्ट किया गया।
//
//
//
//
//
दुष्कर्म मामले में आरोपित एक युवक को भेजा गया जेल
।।
।।
।।
।।
।।
बाढ़--थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला और उसके दो बच्चियों के साथ छेड़खानी और अनैतिक कार्य के मामले में बाढ़ थाना की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करते हुए उसका मेडिकल कराया जाने के बाद न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया है।हालांकि युवक का कहना है कि पैसे के लेनदेन को लेकर उस पर आरोप लगाए गए हैं।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0