एएसपी ने पीटीसी से एएसआई मे प्रोन्नत 41 पुलिसकर्मियों को स्टार लगा कर दी बधाई
एएसपी ने पदोन्नति पाए सभी पुलिस कर्मियों को पदोन्नति की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

अरविंद कुमार की रिपोर्ट//मसौढी--अनुमंडल के सभी थानान्तर्गत 41 पुलिस कर्मियों का एएसआई के पद पर पदोन्नति हुई है। एएसपी शुभम आर्य और अंचल निरीक्षक संजीत कुमार ने संयुक्त रूप से एएसआई के पद पर पदोन्नत हुए पुलिसकर्मियों के कंधों पर स्टार लगाया गया।पुलिस मुख्यालय की ओर से तकरीबन मसौढ़ी अनुमंडल के सभी थानो में कार्यरत 41 पुलिसकर्मियों को एएसआई के पद पर प्रोन्नति किया गया है। सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर सभी प्रोन्नति पुलिस कर्मियों के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई दिया। एएसपी शुभम आर्य ने उनकी लंबी सेवाओं के अनुभव का विभाग को लाभ पहुंचाये जाने की अपेक्षा के साथ कहा कि आप सभी को जिम्मेवारियों के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। सभी अपनी उत्तरदायित्व के अनुरूप अपनी सत्य निष्ठा पूरी ईमानदारी के साथ साथ समाज में कानून व शांति बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।पदोन्नति पाए सभी पुलिस कर्मियों को पदोन्नति की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Click Here To Read More
What's Your Reaction?






