उप मुखिया पर सरकारी कागजात फाड़ने का लगा आरोप

थाना में किया गया डिटेन,करीब 6 घंटे के बाद कोई शिकायत नहीं आने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

उप मुखिया पर सरकारी कागजात फाड़ने का लगा आरोप

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में कई दिनों से चल रहे वार्ड सदस्य के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अचानक माहौल बिगड़ गई।आनन-फानन में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ नवकंज कुमार मौके पर पहुंचे और मामला को समझा। इस दौरान कुछ सरकारी दस्तावेज फाड़े जाने का आरोप रहीमापुर रूपस पंचायत के उप मुखिया पल्लव कुमार के ऊपर लगा।वही पल्लव का कहना है कि एक महिला वार्ड सदस्य से फर्जी तरीके से हस्ताक्षर डाटा ऑपरेटर के द्वारा कराया जा रहा था।जिसका मैंने विरोध किया तो डाटा ऑपरेटर के द्वारा कागजात फाड़ दिए गए और मुझ पर ही कागजात फाड़ने का आरोप लगाया गया।

इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बाढ़ पुलिस को प्रखंड कार्यालय बुलाकर पल्लव कुमार को उसके हवाले कर दिया गया। लेकिन करीब 6 घंटे के बाद कोई शिकायत नहीं आने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी से जब बात की गई तो उन्होंने इसकी लिखित शिकायत थानाध्यक्ष के रेड से वापस आने के बाद करने की बात कही है।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0