हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा(से0) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन के निर्देश पर किया संगठन विस्तार

राष्टीय अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ धरम सिंह ने बिहार के प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ के पद पर डॉ ज्योति रंजन को मनोनीत किया।

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा(से0) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन के निर्देश पर किया संगठन विस्तार

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना--हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा(से0)के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन के निर्देश पर पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ धरम सिंह ने बिहार के प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ के पद पर डॉ ज्योति रंजन को मनोनीत किया। साथ में डॉ कृष्णकिशोर जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ एवम डॉ अभिषेक को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत हेतु चिकित्सा प्रकोष्ठ की सूची जारी की गई।जिसमे चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धरम सिंह ने बताया कि बहुत जल्द चिकित्सा प्रकोष्ठ के अलग अलग दायित्व पूरे देश एवम प्रदेश में दिया जाएगा।धरम सिंह बहुत कम दिनों के अंदर पार्टी में अपनी एक अलग पहचान बनाई और चिकित्सा प्रकोष्ठ के बैनर तले काबिलेतारीफ कार्य करते रहे।धरम सिंह ने बताया कि चिकित्सा एक ऐसा फील्ड है जो इंसान के स्वास्थ्य और जिंदगी से  किसी न किसी रूप से प्रभावित करता है ।उन्होने गरीब लोगों के लिये एक संदेश भी दिया कि जब भी कोई बीमारी पकड़े तो घबराना नही है उचित डॉक्टर का पता करके अपना इलाज करवाए  अगर किसी भी तरह की परेशानी होती है तो हम पार्टी के लोग आपके साथ खड़े मिलेंगें।उन्होंने विशेष बातचीत में उन चिकित्सक के लिए भी कहा कि अगर कोई गरीब इंसान इलाज के लिए आये और उसके पास पैसा कम हो उसे लौटाए नही ।वो पैसा भले कम देगा पर दुआ जरूर देगा।धरम सिंह देश के वैसे सभी लोगो को अपने पार्टी में आमंत्रित किया जो हम पार्टी से जुड़कर काम करना चाहते हो।इस खबर के बाद डॉ ज्योति रंजन के शुभचिंतको में खुशी का माहौल है सभी लोग बधाई दे रहे है ।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0