पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का जमकर हो रहा है विरोध,मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग

संगठन जिला बाढ़ भाजपा के भी कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का जमकर हो रहा है विरोध,मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़ -पटना में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण तरीके से पैदल विधानसभा मार्च कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की संगठन जिला बाढ़ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर सियाराम सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश सिंह, जिला महामंत्री हेमंत कुमार सिंह ने तीखी भर्त्सना करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग किया है।

साथ ही चार्जशीटेड उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग किया है। विधानसभा मार्च में भाजपा कार्यकर्ता शांतिपूर्वक नारा लगाते हुए चल रहे थे कि अचानक ब्रैकेटिंग से पूर्व सुनियोजित ढंग से मुख्यमंत्री के इशारे पर कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज पुलिस के द्वारा कर दिया गया।

संगठन जिला बाढ़ भाजपा के भी कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें राजेश सिंह राजू,अवनीत कुमार गुंजन ,भूपेंद्र सिंह, गौतम कुमार पुत्टु,सत्येंद्र सिंह का नाम शामिल है। विदित हो कि बाढ़ से हजारों की संख्या में भाजपाई विधानसभा मार्च में शामिल होने पटना गए थे। जाने वालों में संजीव कुमार मुन्ना,प्रियरंजन कुमार ,अंजेश राज, संतोष कुमार, अरविंद कुमार सिंह एवं बृजेश यादव शामिल थे।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
1
angry
0
sad
0
wow
1