ईद एवम रामनवमी पर्व की तैयारी को लेकर अनुमंडल कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक

सभी अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष को आदर्श आचार संहिता के मामलों में व्यक्तिगत रुचि लेकर करवाई करने का निर्देश दिया गया।

ईद एवम रामनवमी पर्व की तैयारी को लेकर अनुमंडल कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक

पटना -- अनुमंडल पदाधिकारी, बाढ़ शुभम कुमार, भा० प्र० से० एवम अपराजित, भाo पुo सेo, सहायक पुलिस अधीक्षक, बाढ़ की अगुआई में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद एवं थानाध्यक्ष बाढ़ अनुमंडल के साथ ईद उल फितर एवम रामनवमी पर्व को लेकर विधि व्यवस्था एवम शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बैठक आयोजित किया गया।जिसमे ईद पर्व  एवम वर्तमान में लोक सभा चुनाव 2024 को देखते हुए विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा किया गया। तथा सभी अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया की सभी नमाज अदा करने वाले स्थानों/मस्जिद का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। सहायक पुलिस अधीक्षक बाढ़ के द्वारा सभी सिविल और पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की ईद के दिन सुबह 04 बजे सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र के मस्जिद या जहां नमाज अदा किया जाता हो वैसे स्थानों को नमाज शुरू होने से पहले एकबार खुद से स्थलीय निरीक्षण कर देख लेंगे की कहीं कोई आपत्तिजनक वस्तु अथवा आपत्तिजनक कपड़ा, जानवर इत्यादि तो किसी शरारती तत्वों के द्वारा रख नहीं दिया गया है।जिसके कारण माहौल खराब होने की संभावना हो। इसके अलावा सभी अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष को आदर्श आचार संहिता के मामलों में व्यक्तिगत रुचि लेकर करवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ हीं साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया की कल सुबह 04 बजे बाढ़ अनुमंडल के लगभग सभी चेक नाका का औचक निरीक्षण किया गया। लेकिन एक भी चेक नाका  पर  स्टैटिक सर्विलांस दल के पदाधिकारी उपस्थित नही पाए गए हैं। उन अनुपस्थित कर्मियो पर अनुमंडल स्तर से कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है, प्रखंड स्तर से यह सुनिश्चित करेंगे कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृति दुबारा नहीं हो। इस संबंध में सभी पदाधिकारियों को पूर्व में भी चेक नाका का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया जा चुका है, जिसका अनुपालन की सूचना नही मिली है। सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की अपने अपने ड्यूटी पॉइंट पर पहुंच कर जियो टैगिंग सेल्फी लेकर ग्रुप में पोस्ट करेंगे।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0