लखीसराय पुलिस ने हार्डकोर नक्सली सीताराम कोड़ा को किया गिरफ्तार
एएसपी अभियान मोतीलाल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम में एसएसबी नरोत्तमपुर कजरा एवं नक्सल थाना बन्नूबंगीचा पुलिस शामिल थे।

अभय कुमार अभय की रिपोर्ट//लखीसराय--जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।हार्डकोर नक्सली सीताराम कोड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लखीसराय पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार को गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर एएसपी अभियान मोतीलाल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम में एसएसबी नरोत्तमपुर कजरा एवं नक्सल थाना बन्नूबंगीचा पुलिस शामिल थे। वही गुरुवार के देर शाम नक्सल थाना क्षेत्र के जंगली व पहाड़ी इलाका सिमरातरी कोडासी ,श्रृंगी ऋषि, समेत कई जगहों पर छापेमारी अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस ने मोरबे डैम के समीप निशानदेही पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।पुलिस पूछताछ के बाद उसने अपना नाम सीताराम कोड़ा पिता मेघा कोडा साकिन घोघरघाटी बताया है। जो नक्सली बालेश्वर कोड़ा के काफी नजदीकी रहा है। गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली के खिलाफ वित्तीय वर्ष 2010 में राजघाट कोल में पुलिस- नक्सली मुठभेड़ में दरोगा भूलन यादव समेत 7 पुलिसकर्मियों शहीद हुए थे। और चार पुलिसकर्मियों को बंदी बना लिया था। जिसमें एक पुलिसकर्मी लुकस टेटे कि नक्सलियों ने निर्मल हत्या कर दी थी। तथा तीन पुलिसकर्मियों को 9 दिनों बाद उसे छोड़ दिया गया था। उसी दौरान नक्सलियों के द्वारा एक दर्जन हथियार लूटे गए थे। बीते वर्ष 2014 में उच्च विद्यालय नवरतनपुर कजरा का किचन रूम को आईडी बम से उड़ा दिया गया था। यह दोनों कांड में गिरफ्तार नक्सली सीताराम कोड़ा शामिल थे। इसकी जानकारी एसपी पंकज कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में दी।
Click Here To Read More
What's Your Reaction?






