अशोक धाम हॉल्ट के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से हुए घायल।

ट्रैन से गिरा युवक , बुरी तरह जख्मी।

अशोक धाम हॉल्ट के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से हुए घायल।

अभय कुमार की रिपोर्ट :-पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर डिवीजन के अंतर्गत मोकामा लखीसराय रेलखंड के बीच अशोक धाम हाँल्ट के पास चलती हुई ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से हुए घायल इसे ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल लखीसराय में भर्ती कराया गया ।वहीं चिकित्सकों ने बताया कि युवक के दोनों हाथ टूट जाने एवं सिर फट जाने से युवक का काफी ब्लड गिरा है जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़हिया थाना क्षेत्र के डूमरा मानपुर का निवासी बनारसी मिस्त्री के पुत्र राकेश मिस्त्री जो विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन से क्यूल से बढ़ाया जा रहा था ।इसी दौरान ट्रेन में काफी भीड़ रहने को लेकर दरवाजे पर लटके युवक का हाथ छुटा और चलती हुई ट्रेन से गिर कर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0