प्रखंड कार्यालय का जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने किया औचक निरीक्षण

प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रिया कुमारी प्रखंड पंचायत पदाधिकारी मोनिका सिन्हा सुंदर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शशि भूषण राय स्वच्छता कोऑर्डिनेटर अस्मिता कुमारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

प्रखंड कार्यालय का जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने किया औचक निरीक्षण

अभय कुमार अभय की रिपोर्ट//जिला अधिकारी अमरेंद्र कुमार के द्वारा शनिवार को प्रखंड कार्यालय चानन का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने एक घंटा तक प्रखंड कार्यालय में समय देकर विकास कार्यों की समीक्षा की। अमरेंद्र कुमार के द्वारा इंदिरा आवास जन वितरण प्रणाली सहित प्रखंड में रखें सभी अभिलेखों का बारीकी से समीक्षा की गई। उनके द्वारा इस दौरान ओटीपी की की भी जानकारी लिया गया।

समीक्षा के बाद उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को कई दिशा निर्देश दिया और इंदिरा आवास को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया  इसके अलावे जिला अधिकारी के द्वारा प्रखंड कर्मियों के साथ एक बैठक कर पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली गई।इस दौरान किसानों के बीच वितरण हो रहे हैं बीज की भी जानकारी लिया गया तथा वहां उपस्थित कर्मियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसानों को स समय बीज वितरण करें  ताकि किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े  इस दौरान कई शिकायतकर्ताओं से मिले और उन्हें भरोसा दिलाया कि इसकी जांच पड़ताल कर दोषी पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी  जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार के अचानक प्रखंड कार्यालय पहुंचने पर प्रखंड कर्मियों को हाथ पांव फूलने लगे। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रिया कुमारी प्रखंड पंचायत पदाधिकारी मोनिका सिन्हा सुंदर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शशि भूषण राय स्वच्छता कोऑर्डिनेटर अस्मिता कुमारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0