अथमलगोला प्रखंड अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर शांतिपूर्ण वातावरण में मनाई गई ईद

बीडीओ रितिका सहाय,एसआई रवीन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहा।

अथमलगोला प्रखंड अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर शांतिपूर्ण वातावरण में मनाई गई ईद

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--अथमलगोला प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आपसी प्रेम भाईचारे के साथ ईद मनाई गई।इसके मद्देनजर अथमलगोला प्रशासन द्वारा पुरे दिन घुम घुम कर सबनिमा सहित विभिन्न ईदगाहो का भ्रमण किया।

इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी रितिका सहाय,एसआई रवीन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहा।थांनाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह स्वयं क्षेत्र के विधि व्यवस्था की मुस्तैदी के साथ निगरानी करते नजर आए।

वहीं अथमलगोला के महुली और अहिजन गांव में ईद की मुबारकबाद देने रामनगर करारी कच्छार पंचायत के मुखिया जयप्रकाश राय,युवा समाजसेवी राणा उदय सिंह मुन्ना,रामनरेश प्रसाद राही पहुंचे।जहां सबो को आपसी भाईचारे और मिल्लत सौहार्द का दिया पैगाम।

साथ ही उस्मानपुर पंचायत की मुखिया मंजू देवी के प्रतिनिधि विनोद यादव ने भी लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0