अथमलगोला में तमंचे पर डिस्को के वायरल वीडियो पर हड़कत में आई पुलिस ने किया मामला दर्ज

युवक के खिलाफ विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तारी हेतु छापेमारी शुरू कर दी गई है।

अथमलगोला में तमंचे पर डिस्को के वायरल वीडियो पर हड़कत में आई पुलिस ने किया मामला दर्ज
प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--अथमलगोला प्रखंड के कासिमपुर डाढ़ी गावं में सोमवार की देर रात आयोजित एक रिशेप्शन पार्टी में एक युवक द्वारा तमंचे पर डिस्को किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही स्थानीय प्रशासन पुरी तरह से हड़कत में आ गई।उक्त युवक के खिलाफ थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने गिरफ्तारी हेतु छापेमारी शुरू कर दी है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया की सोमवार की देर रात एक युवक द्वारा रिसेप्शन पार्टी में डीजे की धुन पर तमंचा लहराते हुए डांस करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था जो प्राप्त हुआ। जिसकी प्रारंभिक तहकीकात में पता चला कि यह कार्यक्रम थाना अंतर्गत कासिमपुर डाढ़ी में आयोजित किया गया था। जिसमें स्थानीय एक यूवक द्वारा तमंचा लहराते हुए बार बालाओं के साथ डांस किया गया है।प्रारंभिक जांचोपरत उक्त युवक के खिलाफ विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तारी हेतु छापेमारी शुरू कर दी गई है।
हालांकि बीएन24लाइव इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नही करता है।लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज होते ही इस मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
2
funny
1
angry
0
sad
0
wow
0