अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार को कुचला,एक युवक की हुई दर्दनाक मौत जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

अपने गांव से उमानाथ गंगा घाट पर आया था और स्नान ध्यान पूजा पाठ करने के बाद दोनों अपना गांव वापस लौट रहा था।

अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार को कुचला,एक युवक की हुई दर्दनाक मौत जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना--जिला अंतर्गत बेलछी थाना क्षेत्र के एकडंगा पुल के पास शुक्रवार को मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक को विपरीत दिशा से आ रहे हाईबा ने जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा घायल को बाढ़ सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। जहां इलाज के दौरान रोहित कुमार नामक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दूसरा साथी रोशन कुमार गंभीर रूप से जख्मी है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

परिजनों ने बताया कि दोनों युवक विंद थाना क्षेत्र का रहने वाला है।जो कार्तिक गंगा स्नान करने के लिए अपने गांव से उमानाथ गंगा घाट पर आया था और स्नान ध्यान पूजा पाठ करने के बाद दोनों अपना गांव वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में यह हादसा हुआ। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने करीब एक घंटे तक घटनास्थल के पास एनएच 30 ए को जाम करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। बाद में कई थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करते हुए सड़क जाम को हटाया। इस दौरान करीब 1 घंटे तक यातायात व्यवस्था अस्त व्यस्त रही। बाढ़ थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन करने में जुट गई है।वहीं वाहन की खोजबीन शुरू है।फिलहाल मृतक लाश को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया जाएगा।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0