दुर्गापूजा के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा सपरिवार मनाएं एवं किसी तरह की अफवाह की जानकारी होने पर तत्काल इसकी सूचना थाना प्रशासन को दें।

दुर्गापूजा के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर अनुमंडल अंतर्गत अथमलगोला थाना की पुलिस ने दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु थांनाध्यक्ष के नेतृत्व में दलबल के साथ विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ललित विजय ने बताया की जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना अंतर्गत सभी पूजा पंडाल का निरीक्षण करते हुए पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया है।

उन्होंने कहा की अथमलगोला पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा सपरिवार मनाएं एवं किसी तरह की अफवाह की जानकारी होने पर तत्काल इसकी सूचना थाना प्रशासन को दें।उन्होंने बताया कि आसामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है।ज्ञात हो कि थानांतर्गत 15 पूजा पंडाल बनाये गए हैं।जिनके पूजा समितियों से प्रशासन लगातार संपर्क बनाए हुए है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0