बड़ी खबर--"अवैध संबंध" के कारण मोनू की चाकू से गोद गोद कर की गई थी हत्या--एएसपी बाढ़

थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा तीन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी,एएसपी ने की प्रेस वार्ता

बड़ी खबर--"अवैध संबंध" के कारण मोनू की चाकू से गोद गोद कर की गई थी हत्या--एएसपी बाढ़
प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--सहायक पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर तकनीकी इकाई के सहयोग से थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम को हाल ही में अंजाम दिए गए मोनू हत्याकांड में बड़ी सफलता हाथ लगी।इस क्रम में तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
इस संबंध में प्रेस को जानकारी देते हुए एएसपी बाढ़ ने बताया कि घटना की पृष्ठभूमि में एक अभियुक्त के पारिवारिक सदस्य के साथ मृतक के अवैध संबंध होने की बात सामने आ रही है।इस मामले में बादल कुमार उर्फ अंकित,भाजो सिंह और अंकित कुमार की गिरफ्तारी हुई है।जिन्होंने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है।गिरफ्तार अभियुक्त अजय उर्फ भाजो का गंभीर आपराधिक इतिहास रहा है।मोनू हत्याकांड मामले में विभिन्न सुसंगत धाराओं के अधीन मरांची थाना में कांड संख्या 94/22 दिनांक 19/06/22 दर्ज है।गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक करवाई की जा रही है।जबकि घटना में संलिप्त एक नामजद अभी भी फरार है।जिनकी गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
2
wow
1