थाना परिसर में दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर हुई शांति समिति की बैठक

किसी तरह की अफवाह फैलाने वालों की खैर नही।असामाजिक तत्वों एवं शराब मामले पर पुलिस की विशेष नजर है।

थाना परिसर में दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर हुई शांति समिति की बैठक

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना--जिला अंतर्गत अथमलगोला थाना परिसर में दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर अपर थाना अध्यक्ष विजय शंकर ओझा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई।जिसमें थाना अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि,प्रबुद्ध जन एवं पूजा समिति के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर थाना अध्यक्ष विजय शंकर ओझा ने बताया कि शांति समिति की बैठक में शामिल पूजा समिति सदस्यों को बताया गया है की प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन कर अनिवार्य है।पुलिस प्रशासन आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।किसी तरह की अफवाह फैलाने वालों की खैर नही।असामाजिक तत्वों एवं शराब मामले पर पुलिस की विशेष नजर है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0