भारी मात्रा में अफीम की फसल को एएसपी के निर्देश पर किया गया नष्ट,दर्ज हुई प्राथमिकी,एक गिरफ्तार

कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्त का भी शिनाख्त किया जा चुका है। जिनके गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जारी है।

भारी मात्रा में अफीम की फसल को एएसपी के निर्देश पर किया गया नष्ट,दर्ज हुई प्राथमिकी,एक गिरफ्तार

पटना--जिला अंतर्गत बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत ग्राम जगदीशपुर में कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप से अफीम की खेती की जाने की सूचना प्राप्त हुई।इस संबंध में विशेष जानकारी देते हुए एएसपी बाढ़ अपराजित लोहान ने बताया कि उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक छापामारी दल का गठन किया गया।

गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राप्त सूचना का सत्यापन किया गया। तो उक्त सूचना सही पाया गया। तत्पश्चात उक्त फसल लगे खेत की मापी हेतु अमीन को बुलाया गया। जिनसे उक्त खेत/प्लॉट से नापी करवाने पर करीब 17 कट्ठा (अलग-अलग प्लॉट) में उक्त अफीम का फसल पाया गया।उक्त फसल के कुछ अवशेष को विधि विज्ञान प्रयोगशाला से जांच हेतु सुरक्षित रखा गया है। एवं भारी मात्रा में बचे फसल को उपस्थित दण्डाधिकारी के समक्ष विनिष्ट किया गया है।इस संबंध में बख्तियारपुर थाना कांड संख्या 137/24 दिनांक 15.03.2024 दर्ज की गई है। एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्त का भी शिनाख्त किया जा चुका है जिनके गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जारी है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0