बाढ़ एएसपी के निर्देश पर चोरी की गई 09 ई- रिक्शा के साथ अंतरजिला गिरोह का उद्भेदन

इस पूरे मामले में राजगीर थाना अध्यक्ष, एकंगरसराय थानाध्यक्ष एवं बाढ़ थानाध्यक्ष की टीम लगातार काम कर रही है।

बाढ़ एएसपी के निर्देश पर चोरी की गई 09 ई- रिक्शा के साथ अंतरजिला गिरोह का उद्भेदन

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-ए एस पी भारत सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरजिला वाहन चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बाढ़ पुलिस,नालंदा पुलिस और  बेगूसराय की पुलिस द्वारा मिलकर संयुक्त रूप से छापेमारी की गयी। इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्त राजीव कुमार की निशानदेही पर बाढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बेढना से विक्कू पासवान के पास से राजगीर थाना से लूटी गई एक ई रिक्शा बरामद की गई। इन दोनों की निशानदेही पर ग्राम अटनामा में बेची गयी तीन ई-रिक्शा तथा बाढ़ में बाटा मार्केट के एक गैरेज से तीन अन्य ई- रिक्शा को बरामद किया गया। इस प्रकार पुलिस द्वारा चलाई जा रही संयुक्त अभियान में नालंदा, बेगूसराय जिला के कई थाना क्षेत्र से कुल 09 लूटी हुई ई- रिक्शा को बरामद किया गया। इस कांड में संलिप्त चार अपराधकर्मियों की गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे न्यायिक हिरासत के तहत राजगीर और एकंगरसराय थाना  भेज दिया गया है। अन्य अभियुक्तों की शिनाख्त भी हो चुकी है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। इस पूरे मामले में राजगीर थाना अध्यक्ष, एकंगरसराय थानाध्यक्ष एवं बाढ़ थानाध्यक्ष की टीम लगातार काम कर रही है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0