पुलिस ने गोलीकांड मामले में महिला सहित तीन आरोपी को किया गिरफ्तार,एक देसी कट्टा एवं 4 जिंदा कारतूस भी बरामद

गोली कांड में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए बाढ़ थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।

पुलिस ने गोलीकांड मामले में महिला सहित तीन आरोपी को किया गिरफ्तार,एक देसी कट्टा एवं 4 जिंदा कारतूस भी बरामद

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--थाना क्षेत्र अंतर्गत बिचली मलाही मध्य विद्यालय के पास हुए गोली कांड में शामिल अभियुक्त विभीषण पांडे, खुशबू देवी एवं उनके एक सहयोगी सनत सुजात तिवारी को बाढ़ पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी क्रम में सनत सुजात के घर के कमरे में बिस्तर के नीचे से एक देसी कट्टा तथा 8 एमएम के चार जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया गया है। बता दें कि 31 अक्टूबर को बाढ़ थाना क्षेत्र के बिचली मलाही मध्य विद्यालय के पास एक 22 वर्षीय युवक जितेंद्र कुमार को गोली मार दी गई थी। इस संबंध में मनोरंजन पांडे, जो पूरा गांव के रहने वाले हैं, के लिखित आवेदन पर आरोपियों के खिलाफ बाढ़ थाने में मामला दर्ज कराया गया था। बाढ़ एएसपी ने बताया कि कांड की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद गोली कांड में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए बाढ़ थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया तथा विभिन्न साक्ष्यों एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें गोली कांड के प्राथमिकी अभियुक्त पूरा निवासी विभीषण पांडे तथा उसकी पत्नी खुशबू देवी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर लंगरपुर निवासी सनत सुजात तिवारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया और अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0