अथमलगोला में दहेजलोभियों ने ले ली एक विवाहिता की जान।

अथमलगोला में दहेजलोभियों ने ले ली एक विवाहिता की जान।

बाढ़(प्रिया सिंह की रिपोर्ट)-अथमलगोला थानान्तर्गत नयाटोला सबनिमा में दहेज लोभियों ने निर्दयता पूर्वक एक विवाहिता की जान ले ली।इस संबंध में मृतका के ससुरालवालों को नामजद करते हुए सलीमपुर थानान्तर्गत ग्यासपुर निवासी मृतका 24 वर्षीय मनीता देवी के पिता विष्णुदेव राय ने प्रथमिकी दर्ज करने हेतु एक लिखित आवेदन दिया है।

दहेज की मांगपूर्ती हेतु किया जा रहा था प्रताड़ित

जिसके अनुसार वर्ष 2016 में उनकी पुत्री की शादी बड़े ही धूमधाम से नयाटोला सबनिमा निवासी रामबृक्ष राय के पुत्र पवन कुमार के साथ हुई थी।शादी के कुछ ही दिनों के बाद से मृतका को किसी न किसी मांग की पूर्ति के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।जिसके लिए वर और वधु पक्ष के बीच स्थानीय प्रबुद्धजनों के बीच पंचायत भी बैठाई गई।लेकिन उनकी प्रताड़ना नही रुकी।अंततः दहेज लोभियों ने मनीता के गले मे फंदा डाल कर उसकी हत्या कर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस

जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा मिलने पर थानाध्यक्ष उत्तम कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने शव को मृतका के शयनकक्ष से बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार

इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुसंधानकर्ता राजेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला गले मे पड़े जख्म के अनुसार फंदा डाल कर की गई हत्या का ही लगता है।विशेष जानकारी तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दी जा सकती है।फिलहाल मृतका के पिता ने आठ लोगो को आरोपित करते हुए मामला दर्ज कराया है।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
1
sad
5
wow
0