पांच वर्षो से फरार नक्सली छोटेलाल कोडा उर्फ माधव कोडा गिरफ्तार ।

Giraftar

पांच वर्षो से फरार नक्सली छोटेलाल कोडा उर्फ माधव कोडा गिरफ्तार ।

अभय कुमार अभय की रिपोर्ट  :- /लखीसराय पुलिस को बड़ी  सफलता हासिल हुई हैं पांच वर्षों से फरार इनामी नक्सली छोटेलाल कोड़ा उर्फ़ माधो कोड़ा को पुलिस ने नक्सल थाना क्षेत्र के सिमरातरी कोडासी से गिरफ्तार किया।लखीसराय एसपी अजय कुमार गुप्त सूचना मिली थी और इसी सूचना के सत्यापन को लेकर एएसपी अभियान मोतीलाल के नेतृत्व में एक टीम गठित कर नक्सल थाना बन्नूबगीचा व चानन थाना क्षेत्र के जंगली व पहाड़ी इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। उक्त जानकारी देते हुए एसपी अजय कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि ऑपरेशन का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) मोतीलाल ने किया। उन्होने ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शुरू किए गए इस अभियान में पुलिस ने डाढ़सीर,सीमरातरी,दमकिया,न्यू बारमसिया सहित अन्य जंगली क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया! न्यू बरमसिया से बांकुरा की ओर बढ़ते समय पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पुलिस पूछताछ में उसने अपनी पहचान छुपाने की कोशिश की लेकिन सख़्ती से पूछताछ पर उसकी पहचान छोटेलाल कोड़ा उर्फ़ माधव कोड़ा के रूप में हुई।

नक्सली छोटेलाल कोड़ा नक्सली कांडों में लंबे समय से फरार थे और आत्म समर्पित नक्सली अर्जुन कोड़ा और बालेश्वर कोड़ा का सहयोगी रह चुके थे। उसके खिलाफ जिले में तीन प्रमुख नक्सली कांड दर्ज हैं। एसपी अजय कुमार ने बताया कि नक्सल सर्च अभियान के दौरान विस्फोटक और नक्सल सामग्री बरामद हुई है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0