पटना /कुंदन पांडेय / पटना से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग में एक 14 वर्षीय बच्चे की गोली लगने की खबर है।
मामला पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के शेखपुरा स्थित आराध्य मैरेज हाल का है। जहाँ जन्मदिन के पार्टी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक 14 वर्षीय एक बच्चे को गोली लग गई। बच्चे को गोली पेट मे लगने के कारण वह तड़पने लगा। मिली जानकारी के अनुसार समीर (घायल लड़का ) पटना के परसा का रहने वाला है। और वह बर्थडे पार्टी में आया था।
लाइसेंसी पिस्टल से लगी गोली।
जानकारी मिल रही है कि पिस्टल धारक गौतम कुमार पटना के खैराटाली का रहने वाला है। घायल लड़के का पिता का कहना है, कि गौतम हमे गोली मारने की कोशिश किया। लेकिन मेरा लड़का समीर बीच मे आ गया , तो गौतम में मेरे बेटे को गोली मार दिया। यह हर्ष फायरिंग की घटना नही बल्कि एक साजिश है। फिलहाल जाँच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी की मामला साजिश का है, या हर्ष फायर का है।
निजी अस्पताल में भर्ती।
फिलहाल घायल बच्चे को इलाज के लिए पटना के बाईपास स्थित पटना सेंट्रेल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहाँ बुलेट निकलने की प्रकिर्या डॉक्टरों के द्वारा जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही रामकृष्णानगर थाने की पुलिस ने आरोपी के धरपकड़ की करवाई शुरू कर दी है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें