कई मामले में फरार हार्डकोर्ट नक्सली सुनील मंडल गिरफ्तार।
हार्डकोर्ट नक्सली सुनील मंडल गिरफ्तार।

अभय कुमार की रिपोर्ट: -/सोमवार के अहले सुबह जिला पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार की मिली गुप्त सूचना के आधार पर सत्यापन के लिए एएसपी अभियान मोतीलाल को निर्देश दिए गए, वही निर्देश के आलोक मे एएसपी अभियान के दारा लखीसराय एसटीएफ डीएसपी विभाश कुमार के नेतृत्व में अभियान दल पीरीबाजार और स्थानीय थाना पीरीबाजार के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया।
निर्देशानुसार विशेष के दारा संभावित स्थानों पर छापामारी की गई। इस दौरान बरियारपुर गांव से हार्डकोर्ट नक्सली सुनील मंडल उर्फ देवी मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। हार्डकोर्ट नक्सली सुनील मंडल पिता देवेंद्र मंडल उर्फ देवी मंडल साकिन बरियारपुर के खिलाफ पिरिबाज़ार थाना में 10 गंभीर मामला दर्ज था।जो पुलिस को इसकी पहले से ही तलाश थी। जो विभिन्न कांडों में यह पूर्व में भी कई बार जल जा चुके हो,गिरफ्तारी की पुष्टि लखीसराय पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने किया।उन्होंने कहा कि वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए हार्डकोर्ट नक्सली सुनील मंडल को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रकिया की जा रही है।
Click Here To Read More
What's Your Reaction?






