लखीसराय के प्रतापपुर गांव में धान के पुंज में लगी आग से कई किसानों के जले अरमान

कई क्विंटल धान और मंसूर की फसल जलकर स्वाहा हो जाने का है अनुमान

लखीसराय के प्रतापपुर गांव में धान के पुंज में लगी आग से कई किसानों के जले अरमान
लखीसराय--जिले के अलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापपुर गांव में अचानक धान की फसल के पुंज (ढेर) में आग लगने से कई क्विंटल धान जिनकी कीमत हजारों रुपए हो सकती है जलकर राख हो गया।घटना की सुचना मिलते ही बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि दूधैला पोखर के समीप खलिहान में रखें मसूर एवं धान पुंज में अचानक आग लगने से किसान लक्ष्मी साह, अनिल शाह ,महेंद्र यादव एवं श्रवण साह का उपजा हुआ फसल जलकर राख हो गया। जिससे कि हजारों रुपए की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमाम है। चारों किसान खेती से ही अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0