बाढ़ पुलिस को थांनाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में मिली बड़ी कामयाबी,डकैती मामले में अबतक कुल 7 गिरफ्तार

ईनमें से एक अभियुक्त को बेगूसराय से तथा एक को नौबतपुर से भी गिरफ्तार किया गया है।

बाढ़ पुलिस को थांनाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में मिली बड़ी कामयाबी,डकैती मामले में अबतक कुल 7 गिरफ्तार

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--थाना क्षेत्र के चोंदी पर मोहल्ला में पिछले दिनों हुए डकैती के मामले में बाढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले में बाढ़ थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में लगातार छापेमारी की गई।जिसमें चार अभियुक्त को दो दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि मंगलवार को तीन और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाढ़ एएसपी भारत सोनी ने बताया कि डकैती के मामले में 10 लोग के शामिल होने का पता चला है। उनमें से एक अभियुक्त को बेगूसराय से तथा एक को नौबतपुर से भी गिरफ्तार किया गया है। इस घटनाक्रम में शामिल अधिकांश अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी के जो अभियुक्त हैं।उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।गिरफ्तार अपराधियों पर इस तरह के और भी कई आपराधिक मामले प्रकाश में आए हैं।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0