हिंदी भाषी महासंघ द्वारा 05 मार्च को फाल्गुन महोत्सव 2023 कार्यक्रम का आयोजन

रंगो के इस त्यौहार पर,आइए साथ में मिल कर रंग दे इस संसार को।

हिंदी भाषी महासंघ द्वारा 05 मार्च को फाल्गुन महोत्सव 2023 कार्यक्रम का आयोजन
हिंदी भाषी महासंघ द्वारा 05 मार्च को फाल्गुन महोत्सव 2023 कार्यक्रम का आयोजन

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना/गुजरात--हिंदी भाषी महासंघ द्वारा 05 मार्च को फाल्गुन महोत्सव 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।जिसमे बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल शिरकत करेंगे।ओमदास जी हॉल(पार्टिप्लॉट) इंदिरा ब्रिज कॉर्नर,हाँसोल, अहमदाबाद में आयोजित इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महाराजगंज बिहार के सांसद जनार्दन प्रसाद सिग्रीवाल,चित्तौड़ गढ़,राजस्थान के सांसद चंद्र प्रकाश जोशी,बापूनगर विधानसभा विधायक दिनेश सिंह कुशवाहा, नरोडा विधानसभा विधायक डॉ पायल कुकराणी मौजूद रहेंगे।

हिंदी भाषी महासंघ गुजरात प्रदेश के अध्यक्ष डॉ महादेव आर झा हैं।जबकि महामंत्री अरविंद सिंह है।महासंघ द्वारा निवेदन पूर्वक दी गई जानकारी के अनुसार रंगो के इस त्यौहार पर,आइए साथ में मिल कर रंग दे इस संसार को।अपने संपूर्ण परिवार के साथ हमारे फाल्गुन महोत्सव 2023 कार्यक्रम में आए और इस रंगारंग कार्यक्रम को अपनी उपस्थिति से और रंग बिरंगा बनाएं। खुशियों से भरे इस त्यौहार में आपका इंतजार रहेगा।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0